Skip to main content

तुम ना समझ सको शायद!

बड़ा नाज़ुक सा रिश्ता है, तुम ना समझ सको शायद!
वो शख्स! लगता मुझे फरिश्ता है, तुम ना समझ सको शायद!

बड़ा मासूम दिखता है बड़ी शोखी झलकती है,
अगर वो साथ में हो तो हर शय अच्छी लगती है!

वो मेरे सामने होकर भी कोसों दूर होता है,
ऐंसा कैंसे होता है? तुम न समझ सको शायद!

मेखाने हज़ारों हैं हज़ारों उनमें साक़ी हैं,
हमें सेराब करने को सिर्फ उनकी आँखें काफी हैं!

ये दीवाना है कहने दो अपने शहर में रहने दो,
तबीबों का ये नुस्खा है तुम ना समझ सको शायद!

बड़ा नाज़ुक सा रिश्ता है, तुम ना समझ सको शायद!
वो शख्स! लगता मुझे फरिश्ता है, तुम ना समझ सको शायद!


Popular posts from this blog

मोहब्बतों को छोड़ दे!

अदावतें भी शुमार कर, बगावतें भी शुमार कर! मोहब्बतों को छोड़ दे, तू नफरतों की बात कर।

Be-khabri

Be-khabri umar bhar hm raston se ta'alluqat banate rahe, Manzilen kab khafa ho gayein... kuch pata hi na chala.                                                                             Aas... Be-khabri

तुमको शायद याद नहीं!

तुमको शायद याद नहीं! तुमको शायद याद नहीं, वो दिन कैंसे गुज़रे थे! सदियों सा पल गुज़र रहा था! जब दिल के मेरे टुकड़े थे। यादों से दिल को बहला कर, में जिया था जब बरसात में! खुद तोड़े थे सब सपने मेंने, जो बुने थे तेरे साथ में। तुमको शायद याद नहीं, वो दिन कैंसे गुज़रे थे! तुमको शायद याद नहीं!