Skip to main content

फूलों की तरह खिलना!

 फूलों की तरह खिलना,

अपनों की तरह मिलना,

बनके मेरा हमसफर...

तू साथ मेरे चलना।


हर दर्द मे आकर के,

सर कांधे पे मेरे रखना!

तन्हाई सताये जब...

तू बात मुझे करना।


जाना हो तुझे गर तो,

जाना मुझे कहकर के,

कहीं दम न निकल जाये...

बस याद तू ये रखना।


रहने को हमेशा तू,

रहता है मेरे दिल मे,

कहीं मसकन न उजड़ जाये...

इस पर तू नज़र रखना।


मेरी आँख खुलेगी जब,

सब कुछ ही जुदा होगा,

जो महमान था ख्वाब मे...

उसे याद मगर रखना।




Popular posts from this blog

मोहब्बतों को छोड़ दे!

अदावतें भी शुमार कर, बगावतें भी शुमार कर! मोहब्बतों को छोड़ दे, तू नफरतों की बात कर।

Be-khabri

Be-khabri umar bhar hm raston se ta'alluqat banate rahe, Manzilen kab khafa ho gayein... kuch pata hi na chala.                                                                             Aas... Be-khabri

तुमको शायद याद नहीं!

तुमको शायद याद नहीं! तुमको शायद याद नहीं, वो दिन कैंसे गुज़रे थे! सदियों सा पल गुज़र रहा था! जब दिल के मेरे टुकड़े थे। यादों से दिल को बहला कर, में जिया था जब बरसात में! खुद तोड़े थे सब सपने मेंने, जो बुने थे तेरे साथ में। तुमको शायद याद नहीं, वो दिन कैंसे गुज़रे थे! तुमको शायद याद नहीं!