Skip to main content

Hum?

Hum?


हालात से कुछ इस तरह जूझने लगे हम,
कि अब खुद को ही खुद में ढूंडने लगे हम।

वक़्त ने दिखाया शीशा जब भी हमको,
खुद को ही अजनबी की तरह घूरने लगे हम।

अब इसी तज़ुब्ज़ुब में गुज़र जाते हैं रात दिन,
खुद को मुनाफिक़ समझें या मुखलिस कहें हम?

अद्ल ने ज़ुल्म के आगे सर-खम कर दिया,
अब ठहर कर उसे देखें या चलते रहें हम?

वो शख्स फिरऔन बनने की ख्वाहिश रखता है,
मज़लूम बनकर झुक जायें या फिर मूसा बनें हम?

#poetry, #hindi_Poetry, #alfaaz_e_aas , #aasgaduli
Hum?

Popular posts from this blog

मोहब्बतों को छोड़ दे!

अदावतें भी शुमार कर, बगावतें भी शुमार कर! मोहब्बतों को छोड़ दे, तू नफरतों की बात कर।

Be-khabri

Be-khabri umar bhar hm raston se ta'alluqat banate rahe, Manzilen kab khafa ho gayein... kuch pata hi na chala.                                                                             Aas... Be-khabri

तुमको शायद याद नहीं!

तुमको शायद याद नहीं! तुमको शायद याद नहीं, वो दिन कैंसे गुज़रे थे! सदियों सा पल गुज़र रहा था! जब दिल के मेरे टुकड़े थे। यादों से दिल को बहला कर, में जिया था जब बरसात में! खुद तोड़े थे सब सपने मेंने, जो बुने थे तेरे साथ में। तुमको शायद याद नहीं, वो दिन कैंसे गुज़रे थे! तुमको शायद याद नहीं!